एस0एम0डी0सी0 द्वारा केमल्स बैक क्षेत्र में चलाया गया पौधारोपण कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें


सोसाइटी फॉर माउण्टेन डवलपमेंट एण्ड कन्जरवेशन (एस0एम0डी0सी) नैनीताल के तत्वाधान में नैनीताल के केमल्स बैक क्षेत्र में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एस0एम0डी0सी0 की अवैतनिक सचिव डा0 श्रुति साह द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 01/08/2021 से 19/08/2021 तक विभिन्न प्रकार की चौड़ी पत्ती प्रजातियॉं जिसमें बॉंज तिलौंज, बुरॉश, पुतली आदि का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में कई जगह चौड़ी पत्ती प्रजातियों का बीजारोपण भी किया गया। डा0 श्रुति साह ने यह भी बताया कि चूँकि यह क्षेत्र सूखाताल झील का जलागम क्षेत्र है और अत्यन्त महत्वपूर्ण है इसलिए यह कार्यक्रम भविष्य में कई चरणों में किया जायेगा। इस वर्ष प्रथम चरण के अन्तर्गत 500 से अधिक पौधों का पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान के लिए श्री बीजू लाल डी. एफ.ओ. नैनीताल, श्रीमती ममता चंद वनक्षेत्राधिकारी नैना रेंज, वनक्षेत्राधिकारी नगरपालिका रेंज, डा0 विशाल सिंह, सेन्टर फॉर इकॉलौजी डवलपमेंट एण्ड रिर्सच (सिडार), देहरादून, डा0 पंकज तिवारी, आरोही संस्था, सतोली (नैनीताल) तथा सेन्ट्रल हिमालयन इन्वायरमेंट एसोसियेशन (चिया) नैनीताल का एस0एम0डी0सी0 के समस्त सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान एस0एम0डी0सी0 के अवैतनिक अध्यक्ष प्रो0 ललित तिवारी, चिया के अवैतनिक सचिव डा0 आशीष तिवारी, डा0 भावना तिवारी, डा0 बीना फुलारा, डा0 नीता आर्या, डा0 रूचिरा बिष्ट, डा0 कृष्ण कुमार टम्टा, डा0 नन्दन सिंह, डा0 विजय कुमार, श्री कुन्दन बिष्ट, श्री धीरज जोशी, कु0 विनीता वर्मा, मो0 सुहेल, श्री राम सिंह (कन्नू), योगेश त्रिपाठी, इन्दर, आरीफ, शाहबाज एवं अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 वॉट्स्ऐप पर समाचार ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक-फॉलो करें

👉 हमारे मोबाइल न० 7017197436 को अपने ग्रुप में जोड़ कर आप भी पा सकते है ताज़ा खबरों का लाभ

👉 विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You cannot copy content of this page