खरीदा गया 1800 स्क्वायर फिट का प्लाट, जब स्थल पर जाकर कराई गई पैमाईश तो निकली 500 स्क्वायर फिट कम भूमि

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में  चम्पा जोशी निवासी देवीधूरा तहसील पाटी ने बताया कि उन्होंने जयदेवपुर में 1800 स्क्वायर फिट का प्लाट खरीदा था। जमीन की रजिस्ट्री एवं दाखिल खारिज भी हो चुकी है, लेकिन स्थल पर जाकर पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। शिकायत का संज्ञान लेते आयुक्त श्री रावत ने देर सायं उक्त भूमि का स्थलीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
स्थलीय निरीक्षण पर भूमि की पैमाईश करने पर भूमि 500 स्क्वायर फिट कम निकली। जिस पर आयुक्त ने अगले जनता दरबार में सिटी मजिस्टेªट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मामले से जुडे सभी पक्षों को कैम्प कार्यालय मेें तलब किया है। उन्होंने कहा कि अगर भूमि का समाधान नहीं होता है तो बिल्डर्स के खिलाफ लैण्ड फ्राड एक्ट मे मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
निरीक्षण में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राहुल आर्य आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page