उत्तराखंड की पुलिस ने मुंबई में भटकती बुजुर्ग महिला को ढूंढ निकाला,जानिए कैसे ?

ख़बर शेयर करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस से बुजुर्ग महिला को खोजने के निर्देश दिये थे। विगत दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का जो वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला ने अपने को अल्मोड़ा जिले की बता रही थी। अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई में भटकती बुजुर्ग महिला की खोज में निकल गई। जब अल्मोड़ा पुलिस जैसे ही मुंबई पहुंची उसके बाद ने बुजुर्ग महिला की खोजबीन करने लगी। कुछ दिनों पहले जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी और वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं मेरे तीन बेटे और एक बेटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने महिला की जांच में लग गई, तो पता चला कि बुजुर्ग महिला हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा की निवासी हैं। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई जा कर उस बुजुर्ग महिला को ढूंढ लाई है। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर अल्मोड़ा की पुलिस टीम को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page