पुलिस ने मीनू रावत को सकुशल बरामद कर किया उनके परिजनों के सुपुर्द

ख़बर शेयर करें

मां को घर वापस पाकर बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

नैनीताल गुरुवार 19 मई को वादी आनंद सिंह पुत्र स्वर्गीय देव सिंह निवासी लंबरदारपुरी, पीपलसाना पिरूमदारा, थाना रामनगर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी बहू मीनू रावत पत्नी स्वर्गीय रमेश रावत बाजार गई और घर वापस नहीं लौटी है। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस ने मीनू रावत की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आखिर गुमशुदा मीनू को आज दिनांक 23.05.2022 को चौकी प्रभारी पीरूमदारा ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर हल्दुआ बैरियर के पास से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मां को वापस पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा। परिवारजनों ने भी नैनीताल पुलिस का आभार जताया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पिरूमदारा, कांस्टेबल राजाराम,महिला कांस्टेबल पार्वती थे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page