जिले के मंगोली स्थित चशेड़ी रेस्टोरेंट को एक लम्बे विवाद के बाद राजस्व टीम ने किया सील

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकिता मेहरा की रिपोर्ट

नैनीताल: जिले के मंगोली स्थित चशेड़ी रेस्टोरेंट को एक लम्बे विवाद के बाद राजस्व टीम ने सील कर दिया है। रेस्टोरेंट को लेकर एस. डी. एम कोर्ट में मामला चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के मंगोली क्षेत्र में एक चशेड़ी रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर रेस्टोरेंट के संचालक और आसपास के ग्रामीणों में विवाद चल रहा था। बीते दिसंबर महीने में रेस्टोरेंट की संचालक उमा देवी ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर खूब विरोध प्रदर्शन हुआ।

इस सब के बीच जब मामले की जांच तहसीलदार अक्षय भट्ट द्वारा की गयी तो खुलासा हुआ कि रेस्टोरेंट नजूल भूमि में बनाया गया है। जिसके बाद मामला एस डी एम कोर्ट में चला और कोर्ट ने संपत्ति को सील करने के आदेश जारी किये।

आदेशानुसार गुरूवार को तहसीलदार अक्षय भट्ट ने नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्टोरेंट सील कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page