दु:खद समाचार:- नैनीताल के दीपक बिष्ट उर्फ़ दीपू का हृदयाघात से हुआ आकस्मिक निधन

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में दीपू के नाम से प्रसिद्ध जिन्होंने अभी हाल ही में 18 नवंबर में नैनीताल का बर्थ डे बड़ी धूमधाम से मनाया था। उनके अंदर कई कलाकारों की आवाज़ निकालने की बहुत अच्छी खूबी थी। नैनीताल में चलने वाले ताल चैनल के दीपक बिष्ट उर्फ़ दीपू का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया है। आपको बता दें कि आज सुबह 11 बजे से लगभग दोपहर 12 तक फ्लैट्स ग्राउंड में नैनीताल में चलने वाले ताल चैनल की व अपने यूट्यूब चैनल के लिए 74वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की फ़ोटो एवं वीडियोग्राफी की। फ्लैट्स ग्राउंड में कार्यक्रम समाप्त होने बाद जब वह अपने आवास स्टोनले कंपाउंड को जा रहे थे तब उसी समय उन्हें अचानक हृदयाघात पड़ा । जिसके बाद तुरंत उनके परिचितों द्वारा उन्हे लेकर बीडी पांडे अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page