दु:खद घटना- जनपद नैनीताल के इस स्थान पर शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- बरसाती नहर में शव मिलने से मचा हड़कंप। इस मौके पर स्थानीय कोतवाल सहित पुलिस टीम पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक शव नहर के अंदर गंदगी में पड़ा मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार निवासी दमुवाढूंगा के रूप में हुई। 40 वर्षीय विवेक कुमार का शव देखने से कुछ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस की टीम ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page