समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में वर्ष 2021-22 के लिए प्रवेश हुए प्रारम्भ

ख़बर शेयर करें

नैनीताल – समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल में वर्ष 2021-22 के लिए प्रवेश प्रारम्भ किये जा रहे हैं अनुसूचित जाति/जनजाति के ऐसे छात्र जो अंत्योदय/बी0पी0एल0 श्रेणी अथवा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय रू0 60,965/- से अधिक न हो। प्रवेश हेतु आवेदन 30 नवम्बर 2021 तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में छात्रावास में प्रवेश के लिए वही छात्र पात्र होगा जिसके आवास की दूरी 25 किमी0 से अधिक होगी।
समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि आवेदन के साथ तहसीलदार द्वारा प्रदन्त अनु0 जाति/जनजाति प्रमाण पत्र, छात्र/छात्राओं के अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, अन्तिम शिक्षण संस्थान द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र, महाविद्यालय/विद्यालय में अध्ययन का प्रमाण पत्र व जमा की गई शुल्क की रसीद, छात्र द्वारा विगत वर्ष में उत्तीर्ण की गई परीक्षा की अंकतालिका व आधार कार्ड तथा बीपीएल कार्ड अनिवार्य रूप से लगाये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page