पाइन्स स्थित इस कैथोलिक स्थान को पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से हैरिटेज के स्वरूप में किया जाएगा विकसित-डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल


नैनीताल – जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज शुक्रवर को पाइन्स स्थित कैथोलिक सैमेंट्री के जीर्णोद्वार कार्यां का पर्यटन अधिकारी, कार्यदायीं संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम एवं कॉन्ट्रेक्टर के साथ किये जा रहे कार्यो का गहनता से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से हैरिटेज के स्वरूप में विकसित करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सौन्दर्यकरण कार्यां में गुणवत्ता, समयवद्वता व पारदर्शित का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा है कि इस स्थल से कई वर्षों पुरानी यादों का नाता है इसलिए यहॉ पर जो भी पर्यटक आयेंगे उनको सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिये है कि वनविभाग एवं लोनिवि आपस में समन्वय बनाते हुए जो भी उनसे सम्बन्धित कार्य किये जाने हैं उनका तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, बिजेन्द्र पाण्डे कार्यदायीं संस्था के दीपक जोशी, कॉन्ट्रेक्टर मोनिष मारकेटीज, चन्दन सिंह के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 वॉट्स्ऐप पर समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक-फॉलो करें
👉 हमारे मोबाइल न० 7017197436 को अपने ग्रुप में जोड़ कर आप भी पा सकते है ताज़ा खबरों का लाभ
👉 विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें

समाचार UK उत्तराखंड तथा देश विदेश की ताज़ा खबरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है जो ख़बरों को जन-जन तक प्रसारित करने का प्रयासबद्ध है।