श्री रामसेवक सभा नैनीताल द्वारा भव्य रूप से मनाया गया विजयादशमी का यह त्यौहार, देखिये वीडियो….

ख़बर शेयर करें

श्री रामसेवक सभा नैनीताल द्वारा मल्लीताल डीएसए फ्लैट्स मैदान में दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि चेयरमैन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रो. प्रदीप जोशी ,पूर्व चेयरमैन संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली, विशिष्ट अथिति विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल ,पूर्व सांसद डॉक्टर महेंद्र पाल ,एडीएम फिंचाराम चौहान, एसडीएम प्रमोद कुमार शामिल हुए। मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मुख्य मंच में श्री राम पूजन किया। कार्यक्रम में श्री राम और रावण युद्ध के बाद आकाश में आतिशबाजी शानदार नजारा देखने कों मिला। उसके बाद रावण ,मेघनाथ ,कुम्भकरण का पुतला दहन हुआ। भजन संध्या भी आयोजित हुई। मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में पूरा माहौल जय श्री राम से गूंज उठा । संचालन मुकेश जोशी ,हेमंत बिष्ट ,प्रो ललित तिवारी ने किया । वंदना पांडे , हेमा कांडपाल ,मनोज पांडेय ,सतीश पांडे ,अलंकार ,पूजा ,रिचा ,सूर्यांश राणा ,मोनिका , लक्षिता जोशी , अजय कुमार , योगेश पंत, मुकुल जोशी ने राममय भजन प्रस्तुत किया । नीलम तिवारी ने राम भजन नृत्य प्रस्तुत किया। लगभग हजारों संख्या में दर्शक तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा जय श्री राम से पूरा नैनीताल गूंज उठा। शहर में लगभग 30 हजार लोगो ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया । इस अवसर पर गिरीश जोशी ,मनोज साह ,अशोक साह ,जगदीश बावड़ी ,राजेंद्र बिष्ट ,बिमल चौधरी ,बिमल साह ,मोहित साह ,भुवन बिष्ट ,कमलेश ढौंडियाल ,देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल साह , हीरा सिंह ,भीमसिंह कार्की ,घनश्याम लाल साह ,डॉक्टर घनश्याम लाल साह ,संतोष पांडे , हरीश राणा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page