सीओ सिटी नैनीताल ने मल्लीताल कोतवाली में पुलिस कर्मियो के साथ की बैठक जानिए क्या दिए आवश्यक निर्देश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- नगर के सीओ सिटी विजय थापा ने सोमवार को मल्ली ताल कोतवाली में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमे उन्होंने नवनियुक्त एसएसपी द्वारा रविवार को बैठक के दौरन जारी किए निर्देशो को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। वही सोमवार को सीओ विजय थापा ने मल्लीताल कोतवाली में सभी एसआई व कॉन्स्टेबल व पुलिस कर्मियों को बैठक के दौरान सभी निर्देशो का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत कर्ता अगर थाने आता है तो सबसे पहले उसकी शिकायत सुने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करे। साथ कहा कि सभी पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ निभाये। महिलाओ व बच्चो के साथ अच्छा व्यवहार करें। साथ ही अपनी अगर 112 व अन्य माध्यमो से कोई शिकायत आती है तो उस पर तत्कार कार्रवाही करे। प्रत्येक एसआई को निर्देश दिए कि वह अपने प्रतिदिन कार्यो चालान,मुकदमा व जरूर फाइलों को मेन्टेन करे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य मे किसी भी प्रकार की ढील नही बरती जानी चाहिए।

नैनीताल रिपोर्टर नीतू आर्या

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page