ख़बर शेयर करें

आगामी लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग के 75% मतदान के लक्ष्य को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से स्वीप टीम समाज के प्रत्येक वर्ग को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ने के प्रयास में लगी है। स्वीप हल्द्वानी टीम के ब्लॉक समन्वयक डॉ सुरेश भट्ट एवं मोनिका चौधरी द्वारा ट्रांसजेंडर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 एवं लालकुआं क्षेत्र में मतदाता शपथ कराई। और अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करें। इस दौरान मुखिया कामिनी ने आश्वस्त किया कि आगामी चुनाव में ट्रांसजेंडर मतदाताओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page