बिरला चुंगी के पास के ग्रीन आर्मी और नैनीताल वन विभाग द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण अभियान

ख़बर शेयर करें

टीम द्वारा बिरला चुंगी के जंगलों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें आज बिरला चुंगी के जंगलों में हमारी टीम द्वारा देवदार ,बाज़ , पांगड़, तेजपत्ता , पुतली के 35 वृक्ष लगाए गये हम लोगों द्वारा आज तक करीब 3165 से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं.. । आप लोगो से निवेदन है कि ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें । और जो लोग हमे पेड़ देना चाहते है वो हमसे संपर्क कर सकते है ।
आज के अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 50 पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया।
आज के अभियान में ग्रीन आर्मी की टीम से गोविंद प्रसाद
तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा,राजेन्द्र प्रसाद,प्रियान्शु प्रसाद,विक्की आर्य,रवि कुमार,दरवान सिंह गेड़ा,सुनील सिन्ह और नैनीताल फारेस्ट डिपार्टमेंट से प्रमोद तिवारी (वन क्षेत्राधिकारी), सन्तोष जोशी ( वन दरोगा),हेमा बिष्ट ( वन आरक्षी), मनीषा नेगी ( वन आरक्षी),नंदन , मनीष , कुन्दन , रजत , निमिष तथा कुछ स्थानीय लोग – गोपाल सिंह, पवन और प्राची जोशी आदि मोजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page