कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने परीक्षा नियंत्रक प्रो.हरीश बिष्ट की माताजी उदिली देवी के निधन पर दुख व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परीक्षा नियंत्रक प्रो.हरीश बिष्ट जी की माता जी श्रीमती उदिली देवी (90वर्ष) पत्नी स्वर्गीय श्री शंभू सिंह बिष्ट आज निधन हो गया ,उनकी अंत्येष्ठि पाइंस स्थित घाट पर की जायेगी।श्रीमती बिष्ट चार्टन लॉज स्थित अपने आवास पर रह रही थी तथा कुछ समय से बीमार चल रही थी।
कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।
कूटा की तरफ प्रो. ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.दीपक कुमार, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.प्रदीप कुमार,डॉ.सीमा चौहान, डॉ.गगन होती, डॉ.रीतेश साह इत्यादि शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page