“कोशिश – एक नई आशा”: आईजी कुमाऊं की अनूठी पहल, महिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी उम्मीद

ख़बर शेयर करें

सशक्त महिला, सुरक्षित समाज: एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में ‘विशेष थाना दिवस’ से मिला महिलाओं को त्वरित न्याय

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर, श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल “कोशिश – एक नई आशा” का आगाज़ किया गया।

इस विशेष थीम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में ‘विशेष थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।

त्वरित न्याय और संवेदनशीलता पर जोर

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा का संदेश देना रहा। आयोजन के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की।

मुख्य सांख्यिकी (जनपद नैनीताल):

▫️कुल प्राप्त शिकायतें–49
▫️महिला संबंधी शिकायतें– 35
▫️मौके पर निस्तारित शिकायतें–49 (100%)
▫️महिला हेल्पलाइन/ऐच्छिक ब्यूरो निस्तारण–03

📢 💪जागरूकता से सशक्तिकरण

थाना दिवस के दौरान केवल शिकायतों का समाधान ही नहीं किया गया, बल्कि उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई:

▫️ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी प्रावधान।

▫️ साइबर अपराधों से बचाव के तरीके।

▫️ महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता।

▫️छेड़छाड़ व अन्य अपराधों पर तत्काल रिपोर्ट करने की प्रक्रिया।

👉अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी

अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल, पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल और सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page