प्राण वायु अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो. शिव दत्त तिवारी ने डीएसबी परिसर के बॉटनी विभाग में चलाया अभियान

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- प्राण वायु अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता प्रो. शिव दत्त तिवारी ने कल डीएसबी परिसर के बॉटनी विभाग में अभियान चलाया तथा बहुवर्षीय पौधों में प्राण वायु स्लोगन लिखा । इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो.शिव दत्त तिवारी ने कहा पौधे जीवन का आधार है तथा वो ही पर्यावरण को बनाते है ।उन्होंने कहा कि पांच प्रकार के पौधे जो शैवाल ,ब्रायोफाइट्स , टरिडोफाइट , जिम्नास्पर्मस तथा एंजियोस्परम है जो अपनी भूमिका में बिल्कुल सटीक होते है । कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो.लालित तिवारी ने कहा कि पौधे ही हमे ऑक्सीजन देते वो ही हमे भोजन देते देते है ये खाद्य श्रृंखला ही हमारे प्राण को संरक्षित रखते है । इस अवसर पर प्रो. शिव दत्त तिवारी नए रसायन विज्ञान ,वनस्पति विज्ञान ,कॉमर्स में प्राण वायु अभियान चलाया । कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. एस एस बरगली , प्रो. सुषमा टम्टा ,प्रॉफ नीलू लोधियाल ,प्रो.अनिल बिष्ट ,डॉक्टर नवीन पांडे ,वसुंधरा ,दिशा ,विशाल , आनंद , पूजा ,फिजा ,कोमल सहित कसक चंद्रा ,तनिष्का , विद्यार्थी शामिल रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page