उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ कर्मचारियों का धरना आज भी रहेगा जारी

ख़बर शेयर करें


नैनीताल- कल से चल रहे आंदोलन को लेकर संघ कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने 5 फरवरी को सहायक महाप्रबंधक भवाली विजय तिवारी से शाखा संरक्षक उमेश चंद्र कांडपाल और शाखा मंत्री लीला बोरा के नेतृत्व में उनके कार्यालय जा कर मुलाकात की। जिसमें उनका कहना था कि नैनीताल
कार्यालय को फरसोली में शिफ्ट करने निर्देश मुख्यालय के उच्च अधिकारियों से प्राप्त हुए है जिसमें हमारे द्वारा कुछ नहीं किया जा सकता। जिस पर शिष्ट मंडल द्वारा कई तर्कों के साथ वार्ता की गई जिस पर सहायक महाप्रबंधक द्वारा कार्यालय को नैनीताल से फरसोली लाने को लेकर उनकी वार्ता विफल रही जिसका कोई सकारात्मक जवाब नही मिला। रोडवेज़ कर्मचारी यूनियन का कहना है की 6 फरवरी से हमारा आंदोलन फरसोली में जारी रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page