राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबांज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

गुरूड़ाबांज, अल्मोड़ा | 22 अगस्त 2026। राजकीय महाविद्यालय गुरूड़ाबांज, अल्मोड़ा में आज एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

अभियान के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को जीवनभर नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से ग्राम गुरूड़ाबांज तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान “आओ मिलकर काम करें, नशा मुक्त भारत का निर्माण करें” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से आमजन को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में स्वाति आर्य ने प्रथम, हिमानी जोशी ने द्वितीय तथा प्रेमा, मनीषा एवं प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में स्वाति आर्य ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय तथा भावना आर्य एवं अर्चना आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समाज को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त भारत और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रणीता नंद, कार्यक्रम नोडल अधिकारी जसवीर सिंह सहित प्राध्यापकगण श्री देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, डॉ. गगनप्रीत सिंह सैनी, अनीता नेगी एवं डॉ. किरन बाला तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एंटी ड्रग्स सेल एवं महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page