जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशानिर्देशों के अनुपालन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशानिर्देशों के अनुपालन में जिला बाल संरक्षण इकाई चम्पावत ,बाल कल्याण समिति,वन स्टाप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन लाइन, राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण के द्वारा सामूहिक रूप से बाल कल्याण समिति चम्पावत कार्यालय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया आंवला दौड़ में प्रथम स्थान पूजा जोशी ने प्राप्त किया जो विशिष्ट बाल दत्तक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, द्वितीय स्थान सरोज उप्रेती द्वारा प्राप्त किया जो बाल कल्याण समिति चंपावत में सदस्य के पद पर कार्यरत है। तीसरे स्थान पर मोनिका बोहरा रही जो सखी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत है। कुर्सी दौड़ में निर्मला शाह प्रथम पुष्पा सामंत द्वितीय पुष्पा चौधरी तृतीय स्थान पर रही बाल विकास विभाग में कार्यरत है इस अवसर पर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष आनंदी अधिकारी उपस्थित रही जिसमें उनके द्वारा महिला दिवस का इतिहास, महिलाओं के द्वारा किया गया संघर्ष, महिलाओं के साथ होने वाली जेंडर असमानता के बारे में बताया गया।


