स्वीप टीम द्वारा मलिक का बगीचा क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी :-स्वीप टीम हल्द्वानी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगीचा, ढोलक बस्ती और नई बस्ती शिवगोपाल मंदिर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ सुरेश भट्ट और मोनिका चौधरी ने मतदाताओं से आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक की भागीदारी मतदान से ही संभव अतः हर मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मतदाताओं ने शपथ ली कि वे लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। स्वीप टीम ने मतदाता पहचान पत्र बनाने, नाम हटाने एवं संशोधन की जानकारी भी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page