नैनीताल प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का देखने को मिला अद्भुत नजारा, देखिये पूरी वीडियो…

ख़बर शेयर करें

नैनीताल वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर सरोवर नगरी में प्रसिद्ध नयना देवी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला रहा है। मंदिर परिसर में भव्य रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें अत्यधिक संख्या में स्थानीय महिलाओं के साथ दूर-दूर से आई श्रद्धालु महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए कामना की। मंदिर परिसर में पंडित गोपाल दत्त जोशी द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। नयना देवी मंदिर परिसर में नगर के कई अनुभवी पुरोहितों ने वट वृक्ष की पूजा कर व्रतधारी महिलाओं को पूजन की विधि की पूर्ण जानकारी की। श्रद्धालु महिलाएं शुभ और संस्कृति का प्रतिक सज-धज सोलह श्रृंगार कर पिछोड़े में नजर आई। वट सावित्री व्रत हिन्दू धर्म में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है।

जानिए क्या है ? वट सावित्री व्रत का महत्व ?
वट सावित्री व्रत एक खास व्रत है जो सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए रखती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को किया जाता है। इस दिन महिलाएं वट (बड़) वृक्ष की पूजा करती हैं और सावित्री की तरह अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सावित्री ने अपने तप, प्रेम और दृढ़ संकल्प से अपने पति को यमराज से वापस पाया था। इसी श्रद्धा और आस्था से महिलाएं यह व्रत करती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के प्रेम और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page