जीत जायेंगे हम ये कोरोना से लड़ाई अंखिर जरूर टूटेगी नैनीताल की तन्हाई।

ख़बर शेयर करें

नैनिताल की तन्हाई
कोरोनो संग आई
इस खुशनुमा मौसम में ये केसी मायूसी छाई
रोनक रहती थी यहां हर पल
ताल में छाई रहती थी नोका हर पल
मन्दिर मस्जिद गुरुद्वारा मे होती थी प्रार्थना अजान अरदास सदा
भक्तो की रहती थी भीड़ सदा
ठंडी सड़क की वो छाव
मॉल रोड मै लोगो का चहल कदमी करना
वो खेल के मैदान मै खेल
कोई दुकान कोई होटल तो कोई रिक्शा गाड़ी चला कर कुछ ना कुछ कार्य करता
अपने दो पैसों से घर को चलाता
ना जाने ये क्या सब पे बीत आई
वो पल फिर लौट आयेगा सब को खुशियों से जल्दी से सराबोर कर देगा
टूटे की ये तन्हाई अब बस कोरोना की मार वैक्सीन आम जन जन ने लगाई मास्क सेनेटाइजर की आदत सब ने अपनाई
जीत जायेंगे हम ये कोरोना से लड़ाई
अंखिर जरूर टूटेगी नैनीताल की तन्हाई।

                हेमंत सिंह डंगवाल
                ए टी आई नैनिताल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page