इस वीकेंड दो पहिया वाहनों को नैनीताल व अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंधित, जानिए क्यों ?

ख़बर शेयर करें

मौसम विभाग के जारी भारी वर्षा अलर्ट के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस द्वारा इस वीकेंड में जनता की सुरक्षा के मद्देनजर दो पहिया वाहनों को नैनीताल तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक 09 व 10 जुलाई, 2022 को भारी वर्षा होने के कारण मार्गों के क्षतिग्रस्त होने तथा बादल फटने की संभावना जताई गई है। सम्मानित जनता से अपील की जाती है कि कृपया इस वीकेंड में यात्रा करने से बचें यदि अति आवश्यक हो तभी यात्रा करें। सिर्फ पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फोर व्हीलर का ही प्रयोग करें। मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले Weather Alert को जरूर देखें। नैनीताल पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page