एसओजी टीम एवं लालकुआं पुलिस की सहायता से मात्र दो घंटे में ही छात्र को सकुशल ढूंढ निकाला

ख़बर शेयर करें

अहिन पांडे ने थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि उनके स्कूल लेक्स से 11th का छात्र अक्षत सिंह आज सुबह प्रातः समय 6:00 बजे हॉस्टल से बिना बताए कहीं चला गया है जिसे तलाश किया कहीं पता नहीं चल रहा है। उक्त सूचना पर थाना भीमताल पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जनपद के सभी थानों को बस स्टेशन रेलवे स्टेशनों में तलाश हेतु बताया गया। उक्त छात्र को पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने पर सूचना प्राप्त होने के मात्र दो घंटे में ही एसओजी टीम एवम लालकुआं पुलिस की सहायता से लालकुआं रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। थाना पुलिस द्वारा छात्र को सकुशल उनके स्कूल प्रबंधन व स्टाफ की सुपुर्दगी में दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page