नैनीताल में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट

नैनीताल। करवाचौथ का पर्व नैनीताल में महिलाओं ने श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा की और चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को करवाचौथ की शुभकामनाएं दीं और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है। नैनीताल में भी यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page