पिथौरागढ़ जनपद में स्वामी विवेकानंद जी की 158 वीं जयंती के रूप में मनाया गया युवा चेतना दिवस

ख़बर शेयर करें

स्वामी विवेकानंद जी की 158 वीं जयंती युवा चेतना दिवस के रूप में संपूर्ण जिले में मनायी गयी। इस अवसर पर विभिन्न कायक्रमों का आयोजन कर स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया। इस अवसर पर वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा युवाओं से संवाद कर उनके सुझाव लेने के साथ ही युवाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के स्थानीय नगर पलिका सभागार में मा. विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चन्द्रा पंत की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन कर एन.आर.एल.एम. एवं एन.यू.एल.एम. के स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों को इस अवसर पर आयोजित चित्रता प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों एवं युवाओं में पुरस्कार स्वरूप वितरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वकताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त एवं उनके उपदेशों पर अपने विचार व्यक्त किये गये। नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र एन.एस.एस., एन.सी.सी. एवं पिथौरागढ़ महाविद्यालय के युवाओं द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मा. विधायक श्रीमती चंद्र पंत द्वारा किया गया।


युवा चेतना दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने संबोधन में प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के संवाहक रहे हैं, उन्होंने भारत की संस्कृति को संपूर्ण विश्व में फैलाया। उत्तराखण्ड से उनका विशेष लगाव रहा उन्होंने उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान उनके जो भी विभिन्न अनुभव रहे हैं, उन्होंने अपनी पुस्तकों के माध्यम से सांझा किये। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से प्ररेणा देने का कार्य किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमारे युवाओं में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक, हर तरह की शक्ति होनी चाहिए , जो स्वामी विवेकानंद में था। उन्होंने वसुदेवः कुटुम्बकमं की रही है। हमारी संस्कृति में सभी को साथ लेने की शक्ति है। हमारी संस्कृति वीर गाथाओं से भरी है। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा प्रासंगिक थे और हमेशा प्राशंगिक रहेंगे। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए यह कहा कि प्रदेश के विकास में वह विचार एवं नीतिगत निर्णय लेने के लिए युवाओं के सुझाव महत्वपूर्ण हैं। इस हेतु युवा अपने सुझाव अवश्य उन्हें उपलब्ध करायें ताकि उसी के अनुसार सरकार नीतिगत निर्णय लेते हुए युवाओं हेतु और अधिक बेहतर कार्य कर सके। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं अपील की कि वह स्थानीय अवसर पर स्वरोजगार को अपनाकर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराएं इस हेतु सरकार की योजनाओं का लाभ स्वयं भी उठाते हुए अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा की राज्य के विकास में युवा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। अपने संबोधन में मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए युवा आयोग बनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने युवा चेतना दिवस की बधाई देते हुए, जनपद में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य योजनाओं के तहत लाभांवित युवाओं के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि युवाओं को स्वारोजगार से जोड़ने हेतु उन्हें विभिन्न विभिागों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जनपद में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्याें के बारे में भी जानकारी दी। नगर पालिका सभागर में नेहरू युवा केंद्र, नगर पालिका एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायमक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत ने राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उपस्थित युवाओं से अपील की कि वो स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश एवं देश के हित में कार्य कर एक बेहतर समाज की परिकल्पना को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका पिथौरागढ़ राजेन्द्र रावत द्वारा भी स्वामी विवेकानंद के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र धु्रव डोगरा ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित विभिन्न जन चेतना अभियान, जल शक्ति अभियान की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गयी। इससे पूर्व राष्ट्रीय युवा चेतना दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अधिशासी अधिकारी मनोज दास, समन्वयक एन.आर.एल.एम. राजेश विष्ट, सी.टी. मैनेजर महेंद्र सिंह विष्ट, डा. पीतांबर अवस्थी, नेहरू युवा केन्द्र एन.सी.सी. एवं विभिन्न विद्यायलयों के युवक एवं युवतियां एवं अन्य उपस्थित थे। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम का संचालन ललित सौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर मोहित विष्ट, मोहित उपे्रती, यज्ञा जोशी, तनुजा खाती व स्वाती विष्ट को सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page