नैनीताल: किलबरी–पंगोट रोड पर खाई में गिरने से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से अंकित मेहरा की रिपोर्ट


नैनीताल के किलबरी–पंगोट रोड पर शुक्रवार देर शाम एक युवक के गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मल्लीताल पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी 34 वर्षीय भुवन अपने छह साथियों के साथ घूमने गया था। इसी दौरान वह अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रात के अंधेरे और घने जंगल के बीच कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
एसडीआरएफ टीम को स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। काफी प्रयासों के बाद युवक को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल बी.डी. पांडे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page