अगस्त क्रांति दिवस के सेनानियों एवं शहीदों से प्रेरणा लेकर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में जुटे युवा

ख़बर शेयर करें

नारायणपुर/किच्छा- विशाल मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी ने उक्त उद्गार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों की ओर से आयोजित अगस्त क्रांति दिवस समारोह में नारायणपुर तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नेतृत्व में तराई के जंगलों को आबाद करने में विशेष भूमिका निभाई तथा इसके विकास की बुनियाद रखी, उन्होंने कार्यक्रम संयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की मांग पर सेनानी स्मारक नारायणपुर पर 100 फुट से ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने का प्रस्ताव आगणन सहित बनाकर शासन को भेजने की बात कहीं।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि उन्होंने अपने विधायक रहते इस क्षेत्र के तमाम ग्राम में सन 1949 में बसाए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में यह स्मारक बनाया ताकि आने वाली पीढ़ियां इस स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा ले, उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के युवाओं से आह्वान किया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने के लिए भ्रष्टाचार, गरीबी, अशिक्षा, नक्सलवाद व आतंकवाद के विरुद्ध एक चुनौती के रूप में स्वीकार कर एक होकर खड़े हो।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रथम पीढ़ी के पांच बुजुर्गों डी एन मिश्रा, जय गोविंद माणिक, दुख हरण सिंह, टेंगरी यादव व बिशन सिंह परिहार एवं लोकतंत्र सेनानी कृष्ण लाल नारंग को मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उप जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया तथा सेनानी स्मारक पर उसे पुष्प चक्र अर्पित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी भरत मिश्रा, हरिद्वार शुक्ला, विजेंद्र चौधरी, सत्य सुकृत गुप्ता, सत्यदेव गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, प्रभुनाथ वर्मा, विजय गुप्ता, जय गोविंद मणिक, दीपक मिश्रा, गुरुशरण मणिक, रामेश्वर जायसवाल, शुभाशीष बिष्ट, इंदर सिंह मेहरा, दीपक परिहार, प्रताप धानक, भोपाल सिंह रावत, दिग्विजय खाती, बिशन सिंह मेहरा, संजय फर्त्याल,अजीत पाठक, हिमांशु शुक्ला, संजीव पांडे, ऋषिकेश सिंह, राजेश तिवारी, प्रेम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र शाही, सुधीर शाही, नारायण पाठक, शिवकुमार यादव, वीरेंद्र यादव, चंद्र प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, बंटी खुराना, राज गगनेजा, नरेंद्र ठकराल, राजेश कश्यप, इकबाल अहमद, बब्बू वर्मा, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मुन्ना तिवारी, अजय यादव, संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, इफ्तिखार मियां, बिजेंद्र यादव, मनोज पांडे, ऋषिकेश सिंह, नवल किशोर तिवारी, त्रिभुवन सिंह, नवल किशोर तिवारी, आनंद तिवारी, श्रीकांत सिंह, जसवंत सिंह, अरुण, रवि मणि, जगत नारायण साही, शिवेंद्र साही, बृजेंद्र शाही, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, गजाधर मिश्रा, मयंक तिवारी, अंकित सिंह, अंकुर सिंह, मारकंडे मिश्रा, दुखहरण सिंह, चंद्र विजय सागर, सुनील तिवारी, सुधीर प्रताप सिंह, जयराम सिंह, दीपक मिश्रा, राजेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, सुरेश शाही, हरिशंकर सिंह, नितिन साही, अभिजीत पाठक, पुष्पेंद्र पाठक, अभिषेक पाठक, रमेश पाठक, रविंद्र पाठक, संजय पाठक, प्रभात मिश्रा, सुभाष मिश्रा, विरेंद्र कुमार सिंह, बृज किशोर दुबे, नारायण पाठक, शशि कांत शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, श्री कृष्ण, कैलाश सिंह, नरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, बाबूलाल यादव, मनमोहन सक्सेना, मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, राजेश कोली, अनिल यादव, पिंकी डिमरी, दीपा राय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, टीकम कोरंगा, शेखर कोरंगा, सुभाष जोशी, मोहन सिंह कोरंगा, हरि सिंह कार्की, लाल सिंह टाकुली, प्रेम सिंह दानू, कल्याण सिंह रौतेला, अखिलेश यादव, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page