अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल/ जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी द्वारा जिला न्यायालय से न्याय रथ गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर मेगा ड्राईव का किया गया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

नैनीताल :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी द्वारा जिला न्यायालय से न्याय रथ गाड़ी को हरी झण्डी दिखा के ग्राम सौड के लिए रवाना कर ग्राम सौंड में मेगा ड्राईव चरण 1 का शुभारंभ किया गया।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विधिक सेवा योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्राम सौंड में मेगा ड्राईव का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी द्वारा जिला न्यायालय से न्याय रथ गाड़ी को हरी झण्डी दिखा के ग्राम सौड के लिए रवाना कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना है।मेगा ड्राईव के अन्तर्गत पैरालीगल वॉलेन्टियर द्वारा घर-घर संपर्क कर पात्र लाभार्थियांें की पहचान की जायेगी तथा उनकी समस्याओं एंव आवश्यकताओं के संबंध में आवश्यक विधिक सहायता एवं पालन किया जायेगा।अभियान के दौरान ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्थानीय प्रबुद्ध ग्रामवासी एवं अन्य लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों तक विधिक सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। स्थानीय आवश्यकताओं एवं ग्रामीणों की समस्याओं के आधार पर संबंधित नालसा योजनााओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अभियान की नियमित मॉनेटरिंग की जायेगी तथा मेगा ड्राईव के अंतर्गत किये गये कार्याें का समुचित दस्तावेजीकरण एवं प्रगति रिपोर्ट नालसा को प्रेषित की जायेगी। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संपर्क कर सकते हैं। जिसमे चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसल सोहन तिवारी, डिप्टी लीगल एड डिफेंस हेमा शर्मा , रिटेनर अधिवक्ता तारा आर्या, नाज़िर धीरज सुयाल,कनिष्ठ सहायक राहुल डंगवाल, अंबिका, यशवंत कुमार, मनोज बलसुनी ,अजय बिष्ट, अनीता बिष्ठ आदि मौजूद रहे।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page