त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रह अभियान

ख़बर शेयर करें



जिलाधिकारी, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में 26 अगस्त 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हल्द्वानी ग्रामीण, कालाढूंगी, रामनगर एवं विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।
आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम तथा आम जनमानस को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।

  1. हल्द्वानी एवं कालाढूंगी क्षेत्र
    हल्द्वानी व कालाढूंगी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य विनिर्माण इकाइयों/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमानुसार विधिक खाद्य नमूने संकलित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से—
    उत्तराखण्ड जीरा पेय पदार्थ — M/s Mandakini Beverages Lamachour, Haldwani
    कृष्णा सॉस — PK Foods and Chemicals, Vijaypur, Chakaluw, Kaladhungi
    काजू — Nutriconcept Foods Private Limited, Village Dhamola, Nainital
    नूडल — M/s Aashadeep Enterprises, Aanpur Lamachour, Haldwani
    अरहर दाल — M/s Supersales Jiyarurahman, Kaladhungi Market, Nainital
    अरहर दाल- M/S SUPERSALES JIYARURAHMAN, KALADHUNGI MARKET, NAINITAL

निरीक्षण अभियान में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल अजब सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी / नैनीताल सर्किल, श्री अभय कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रहे। कालाढूंगी में निरीक्षण अभियान में ए०डी०एम० महोदय नैनीताल (प्रशासन) श्री विवेक राय सर, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, नैनीताल श्री अजब सिंह रावत एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हल्द्वानी / नैनीताल सर्किल, श्री अभय कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शामिल रहे।
संकलित विधिक खाद्य नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे जा रहे हैं।

  1. रामनगर क्षेत्र
    रामनगर के चिलकिया क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री असलम खान द्वारा 04 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नियमानुसार विधिक नमूने संकलित किए गए। इनमें—
    आटा — मै० जगदीश आटा मिल, चिलकिया, रामनगर, नैनीताल
    गरम खड़ा मसाला — मै० मित्तल इंटरप्राइजेज, शिवलालपुर, रामनगर, नैनीताल
    प्रमुख रूप से शामिल हैं।
  2. हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र
    हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नन्दकिशोर द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नियमानुसार नमूने संकलित किए गए। इनमें—
    वनस्पति — M/s Shivani General Store, Panchayat Ghar, Haldwani
    दूध — Blink Commerce Pvt. Ltd., Devalchaur, Haldwani
    घी — Blink Commerce Pvt. Ltd., Devalchaur, Haldwani
    शामिल हैं।
    इसके अतिरिक्त खोया, बर्फी, चाशनी, मोतीचूर एवं रसगुल्ला के सर्वे नमूने भी संकलित किए गए हैं, जिन्हें खाद्य विश्लेषण हेतु भेजा गया है।
    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों/विनियमों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    जनसामान्य से अपील है कि खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां खरीदते समय उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं लेबलिंग का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट अथवा अनियमितता की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    (अजब सिंह रावत)
    सहायक आयुक्त (अभिहित अधिकारी)
    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन
    जनपद नैनीताल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page