उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा 09 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जोनल पुलिस अधिकारी, सहायक पुलिस अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सभी नियुक्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जा रही है तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा जनपद नैनीताल के 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा तथा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया गया।
प्रवक्ता समाजशास्त्र परीक्षा दो पालियों में जारी है
इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता समाजशास्त्र परीक्षा जनपद नैनीताल के 02 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। वर्तमान में परीक्षा प्रक्रिया जारी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए इनर एवं आउटर कॉर्डन ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही रोकने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री की रोकथाम के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों के बाहर एवं आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


