वीकेंड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु नैनीताल पुलिस अलर्ट, प्रमुख मार्गों एवं यातायात पॉइंटों पर पुलिस बल मुस्तैद

ख़बर शेयर करें

कैंची धाम, नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एसपी संचार, सीओ नैनीताल प्रत्येक पॉइंट पर ले रहे जायजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार वीकेंड के दौरान जनपद के कैंची धाम, नैनीताल एवं भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

वीकेंड के दौरान इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित बढ़ती आवाजाही के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। नैनीताल पुलिस की टीमें प्रमुख चौराहों, यातायात पॉइंटों एवं संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं, जो यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

डॉ0 जगदीश चंद एसपी क्राइम/ यातायात, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, अंजना नेगी सीओ नैनीताल द्वारा मौके पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि वाहनों का संचालन व्यवस्थित रहे और कहीं भी अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। शटल व्यवस्था और स्टीकर व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

नैनीताल पुलिस स्थानीय जनता, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page