नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड मेडल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की विशाखा राजपूत ने जीता गोल्ड मेडल । बिजनौर उत्तर प्रदेश में आयोजित नार्थ जॉन सीबीएसई में भार 52 से 55 भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। विशाखा राजपूत का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपने भार वर्ग में चयन हुआ है। विशाखा के गोल्ड मेडल जीतने पर क्लब के अध्यक्ष ने विश्वकेतु वैद्य ,कोच विनोद कुमार वैद्य व भूमिका सहित विशाखा के अभिभावक को बधाई प्रेषित करी। विशाखा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की कक्षा 11 की छात्रा है। विशाखा की उपलब्धि पर क्लब के संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, कैंट सी ई ओ तनु जाट, बहादुर सिंह रौतेला,डॉ मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, गोविंद प्रसाद, , विक्की, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, गज़ाला कमाल, मानसी बरगली व क्लब के सभी सदस्य व खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी। विशाखा राजपूत का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page