(महत्वपूर्ण खबर)- हाई कोर्ट नैनीताल के निर्देशों के क्रम में पेयजल/सीवरेज हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
नैनीताल :- हाई कोर्ट नैनीताल द्वारा दिनांक 08 सितम्बर 2026 को दिये गये निर्देशों के क्रम में शाखा नैनीताल के अन्तर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सम्मानित पेयजल उपभोक्ताओं को शुद्ध पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु विभाग द्वारा निम्नानुसार शिकायत निवारण केन्द्र (कन्ट्रोल रूम) स्थापित किये गये हैं।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल अनीश पिल्लई ने अवगत कराया कि –
किसी भी सम्मानित प्रभावित क्षेत्र में पेयजल/सीवरेज व्यवस्था में शिकायत होने पर इसकी सूचना क्षेत्र से सम्बन्धित शिकायत निवारण केन्द्र (कन्ट्रोल रूम) में अथवा सम्बन्धित सहायक अभियन्ता/अपर सहायक अभियन्ता/कनिष्ठ अभियन्ता अथवा अधिशासी अभियन्ता को दी जा सकती है।
नैनीताल नगर क्षेत्र हेतु-
स्थापित कन्ट्रोल रूम: शाखा नैनीताल मुख्य पम्पहाउस, मल्लीताल (पेयजल)
दूरभाष: 05942-235097
विभागीय टोल फ्री नम्बर: 18001804100
अंशुल ओझा, सहायक अभियन्ता – 8209993096
चेतन कुमार, अपर सहायक अभियन्ता – 9720527721
गजेन्द्र सिंह गड़िया, कनिष्ठ अभियन्ता (उपनल) – 7351703933
ज्योलीकोट क्षेत्र हेतु –
दूरभाष: 9456590727
अनिल परिहार (नौकुचियाताल) भीमताल, सहायक अभियन्ता – 9456590727
मोहन सिंह रावत, सहायक अभियन्ता – 9411117309
अपर सहायक अभियन्ता रविंद्र 7055012605
इसके अतिरिक्त शाखा नैनीताल के अन्तर्गत निम्नलिखित मो. नम्बर 8630505740 पर शिकायत कॉल/व्हाट्सएप पर वीडियो के माध्यम से तथा ई-मेल आई.डी. [email protected] पर भी दी जा सकती है।


