लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जीता दिल

ख़बर शेयर करें

नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट

नैनीताल गुरुवार को लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व चीफ सेक्रेट्री उत्तराखण्ड सरकार इंदू कुमार पाण्डे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गीतों से हुई।

छात्रों ने हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध कहानी पर आधारित नाटक ‘मातादीन चाँद पर’ का शानदार मंचन किया, जिसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इसके बाद माइम के माध्यम से एक पिता के त्याग को भावपूर्ण तरीके से दर्शाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छात्रों ने डांस के जरिये विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी, वहीं फैशन शो के जरिये विभिन्न राज्यों की जनजातियों की वेशभूषा का प्रदर्शन कर भारत की विविधता को एक मंच पर दिखाया।

इसके अलावा स्कूल बैण्ड, इंडिया प्राइड अलाइव, फेस ऑफ, डांस (ईस्ट मीट्स वेस्ट) और प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘द इनविजिबल थ्रेड’ ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑल राउंडर अवार्ड, मोस्ट पॉपुलर अवार्ड, मोस्ट रेगुलर अवार्ड तथा विभिन्न हाउसों को ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

मुख्य अतिथि ने सभी कार्यक्रमों के सफल व रोचक आयोजन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की और छात्रों को विद्यार्थी जीवन का महत्व समझाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशक सुनीता त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या, कविता सनवाल, अतिथिगण, अध्यापक गण, अभिभावक गण तथा समस्त विद्यालय कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुषमान पचोलिया तथा नैना कुंजवाल ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page