नैनीताल में आयोजित की गई 32 वीं नैनीताल समाचार निबन्ध प्रतियोगिता
नैनीताल से संध्या शर्मा की रिपोर्ट
नैनीताल। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता का आयोजन चेतराम साह थुलघरिया इंटर कॉलेज नैनीताल में किया गया। जिसमें जिले के 25 स्कूलों के विद्यार्थियों ने कक्षा चार से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को आयोजित 32 वीं नैनीताल समाचार निबंध प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 221 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को वरिष्ठ, मध्यम व कनिष्ठ तीन वर्गों में विभाजित किया गया। वरिष्ठ वर्ग कक्षा 10, 11, व 12 के लिए विषय था ‘विज्ञान की उम्मीद या दैनिक उड़ान’। मध्यम वर्ग कक्षा 7, 8 व 9 के लिए विषय था ‘कैसे नियंत्रित हो ट्रैफिक’। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 4, 5 व 6 के बच्चे शामिल थे। इस वर्ग के लिए विषय था ‘अगर मैं प्रधानाचार्य होता/होती’।
प्रतियोगिता के विषय ठीक प्रतियोगिता प्रारंभ होते समय दिये जाते हैं। नैनीताल समाचार के सहयोग से की जाने वाली यह प्रतियोगिता वर्ष 1992 में प्रारंभ हुई थी। कोविड काल के 2 सालों को छोड़ कर अनवरत आयोजित होती रही है। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के उपरांत, पुरस्कार वितरण एक नवम्बर को सी.आर.एस.टी. इंटर कॉलेज नैनीताल में सम्पन्न होगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में -दिनेश उपाध्याय, विनीता यशस्वी, प्रताप सिंह खाती , जय जोशी, मनमोहन चिलवाल, पंकज भट्ट, विनोद पांडे, डॉक्टर शीला रजवार, माया चिलवाल, मुकेश रजवार, कंचन सिंह, श्याम, कुंदन, विरेंद्र पाल, लाल सिंह चौहान, चंपा उपाध्याय, संजीव भगत , हरीश पाठक, अरुण रौतेला, डॉ नवीन चंद्र कफल्टिया, हर्षित, दीप पंत, पवन राकेश एवं मयूर साह आदि का योगदान रहा। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित होने के उपरांत, पुरस्कार वितरण 1 नवंबर 2026 को सी. आर. एस. टी. इंटर कॉलेज में सम्पन्न होगा।


