8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट्स ने योग कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- दिन मंगलवार को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कैडेट्स द्वारा डीएसबी परिसर नैनीताल, हरमिटेज परिसर व एनसीसी यूनिट अयारपाटा में योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर एनसीसी नेवी के कैडेट्स को कूर्मांचल बैंक, नैनीताल द्वारा टी शीर्ट्स भेंट की गई। इस हेतु कैडेट्स द्वारा कूर्मांचल बैंक नैनीताल के अध्यक्ष श्री विनय साह, सचिव श्री अक्षय साह व बैंक के अन्य ओआदधिकारियो के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर डीएसबी परिसर, नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ0 रीतेश साह, सीनियर कैडेट कैप्टन हर्षित जोशी, कैडेट कैप्टन एरिन राणा, कैप्टेन हिमान्धु मठपाल, कैडेट कैप्टन आकांक्षा चंद सहित अन्य कैडेट उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page