5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया गया पुनीत सागर अभियान

ख़बर शेयर करें

5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी नैनीताल के तत्वाधान में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुनीत सागर अभियान चलाया गया। डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब. लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि पुनीत सागर अभियान एनसीसी द्वारा समुद्र तटों और नदियों और झीलों सहित अन्य जल निकायों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर साफ करने के लिए शुरू किया गया। यह अभियान समुद्र तटों, झीलों और नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करना है। यह स्थानीय लोगों को शिक्षित करने और ‘स्वच्छ भारत’ के बारे में जागरूक करने का अभियान है।
सब. लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया आज आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रुप से एक एनजीओ को भी आमंत्रित किया गया था। एनसीसी कैडेट्स के साथ नैनीताल की ग्रीन आर्मी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा परस्पर सहयोग कर एनसीसी की असोल्ट नौकाओं के माध्यम से नैनी झील में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य कचरा नैनी झील से एकत्र किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा 25 से अधिक बोरों में लगभग 130 किलो प्लास्टिक व् कचरा निकाल कर झील की गंदगी को साफ किया गया।
इस कार्यक्रम में सब.ले. नवीन धूसिया, चीफ इंस्ट्रक्टर सुनीत बलूनी, पी.आई.सतीश कुमार, पी.आई.नितेश चन्द्रा, पी.आई.राजीव प्रामाणिक, पी.आई. सुंदर सिंह धामी, शोभिन, शेर सिंह तथा ग्रीन आर्मी से जय जोशी, कंचन जोशी, माणिक साह, अजय कुमार, सुनील, राजेंद्र, रवि, प्रतिमा, तनुज, विमली ने प्रतिभाग कर सफाई की गयी
पुनीत सागर अभियान में कैडेट मुकेश सिंह बिष्ट, कैडेट सौरभ सिंह रावत, कैडेट वंदना गैरा, कैडेट ज्योति बिष्ट, कैडेट भूमिका भट्ट, कैडेट बबिता कनालिया, कैडेट दीपक,कैडेट हर्षित सहित डीएसबी परिसर नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी, सीआरएसटी इंटरमीडिएट कॉलेज तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नैनीताल के 100 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page