रन टू लिव संस्था द्वारा तिरंगा दौड़ का हुआ आयोजन,एसडीएम ने झंडी दिखा कर किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

आजादी का अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर तिरंगा दौड़ का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नैनीताल उपजिलाधिकारी राहुल साह द्वारा झंडी दिखा कर तिरंगा दौड़ का शुभारंभ मल्लीताल पंत पार्क से किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नैनीताल शहर के विभिन्न संस्थाओं व स्कूली बच्चों के साथ नैनीताल घूमने आये पर्यटकों ने तिरंगा दौड़ में प्रतिभाग किया।
रन टू लिव के अध्यक्ष पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत व महासचिव/ अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी ने तिरंगा दौड़ के माध्यम से जनता को राष्ट्र के गौरव तिरंगा ध्वज का सम्मान करने के लिए जागरूक किया गया तथा आजादी के इस पावन महोत्सव को धूम-धाम से मनाये जाने की अपील की गयी।
इस कार्यक्रम के संयोजक हरीश तिवारी ने बताया की इस तिरंगा दौड़ में बढ़-चढ़ कर लोंगो ने भाग लिया गया। दौड़ को पंत पार्क से प्रारम्भ कर मॉलरोड होते हुए इंडिया होटल से वापस पंत पार्क पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन नवीन पांडे द्वारा किया गया।
इस तिरंगा दौड़ के दौरान एलआईसी के प्रबंधक किशोर गुणवंत, संजय गुप्ता,रवि साह,प्रेम सिंह बिष्ट,धीरेंद्र भाकुनी,भोपाल नयाल,वीरेंद्र साह,बीना रावत, अदिति खुराना,हिमांशु जोशी, सुधीर वर्मा,हरीश नयाल,विनय त्रिपाठी, खुशाल बिष्ट, किशन भाकुनी,ऋषभ जोशी,सागर, पंकज बिष्ट के साथ रामा मोंटेसरी स्कूल के लगभग 50 बच्चों ने भी भाग लिया।

You cannot copy content of this page