महत्वपूर्ण खबर- हर एक देशवासी को एक डोर में बांधता है तिरंगा-राज्यपाल

ख़बर शेयर करें


देहरादून–  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार से शुरू हुए “हर घर तिरंगा“ अभियान की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान राष्ट्र के प्रति एक ऐसी उमंग को प्रदर्शित करता है जो हमें हर एक देशवासी को एक डोर में बांधता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को देखते ही राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र को लेकर दिए जाने वाले योगदान की याद आती है।
राज्यपाल ने कहा कि तिरंगा हमको समरसता, समृद्धि, खुशहाली और सुरक्षा के लिए प्रेरित करता है। राज्यपाल ने कहा की यह लोक महत्व का एक ऐसा अभियान है जो हमारी उत्साह, उमंग, प्रेरणा को एक डोर से जोड़ता है। उन्होंने देश एवं प्रदेश वासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।                                                             

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page