लै0 कर्नल नरेश तिवारी के नेतृत्व में 1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर में निकाली गयी स्वर्णिम विजय मशाल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर – 1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गयी स्वर्णिम विजय मशाल लै0 कर्नल नरेश तिवारी के नेतृत्व में बागेश्वर पहुॅची जिसे सैनिक कल्याण कार्यालय बागेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी विनीत कुमार ने विजय मशाल को अधिकारिक तौर पर प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। ज्ञातव्य है कि 1971 भारत पाक युद्ध में भारतीय सैना के अदम्य साहस एवं शौर्य के आगे जिस तरह से पाक सैना ने घुटने टेके वह भारत की सैना के लिए गौरव पूर्ण क्षण थे। युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम विजय मशाल के रूप में पूरे भारत में यह मशाल 1971 की लडार्इ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले वीर चक्र विजेताओं के गॉव पहुॅचेगी। तथा सैना की ओर से वीर चक्र विजेताओं के वीर नारियों एवं परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।


इस अवसर पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद बागेश्वर के लिये गौरव की बात है कि यहॉ के 24 वीर सैनिकों ने 1971 की लड़ार्इ में अपने अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए अपनी देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूती दी है जिसमें से 04 सैनिकों द्वारा अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीर चक्र प्राप्त किया है। हम ऐसे वीर पुरूषों को सत् सत् नमन एवं प्रणाम करते है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वर्णिम विजय मशाल को वीर नारियों के सम्मान के लिए कपकोट सूपी के लिए रवाना किया, जो सिपाही खड़क सिंह सूपी, सूबेदार नन्दन सिंह परमटी, हवालदार शंकर दत्त स्याकोट, सूबेदार गंगा सिंह रावतसेरा के घर जायेगी।
इस अवसर पर ले0 कर्नल/सैनिक कल्याण अधिकारी जी0एस0 बिष्ट ने अवगत कराया कि 1971 भारत-पाक युद्ध के स्वर्णिम 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम विजय मशाल के रूप में मनाया जा रहा है जो भारत पाक युद्ध में परमवीर चक्र, वीर चक्र एवं महावीर चक्र प्राप्त करने वाले वीर सैनिकों के वीर नारियों और उनके परिजनों के सम्मान के लिए स्वर्णिम विजय मशाल उनके घर तक जायेगी। जनपद बागेश्वर से 04 लोगों को वीर चक्र प्राप्त है, जिसे जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा वीर सैनिकों के वीर नारियों के सम्मान के लिए उनके घर के लिये रवाना किया है।

                                        

You cannot copy content of this page