इग्नू को NAAC द्वारा दिया गया A ++ ग्रेड

ख़बर शेयर करें


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र

यूजीसी के स्वायत्त संस्थान राष्ट्रीय मूल्याङ्कन एवं प्रत्यायन परिषद् (NAAC) द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) को A ++ ग्रेड दिया गया है।  नैक टीम द्वारा 2  जनवरी से 7  जनवरी 2021 तक विश्वविधालय का वृहद निरीक्षण किये जाने के पश्चात विश्वविधालय को उसकी गुणवत्ता के आधार पर यह ग्रेड दिया गया। इस दौरान नैक टीम द्वारा इग्नू के विभिन्न डिवीज़न, स्कूल्स, यूनिट्स एवं क्षेत्रीय केन्द्रो का निरिक्षण किया गया एवं इन सभी की कार्य प्रणाली का विस्तार से अवलोकन किया गया।
 
नैक टीम द्वारा इग्नू का मूल्याङ्कन उन सभी सातों कसौटियों पर  किया गया जिनके आधार पर अन्य विश्वविद्यालयों का भी मूल्याङ्कन किया जाता है।  ये कसौटिया हैं पाठ्यक्रम सम्बंधित पहलू; अध्यापन, अधिगम एवं मूल्याङ्कन; शोध, नवाचार एवं विस्तार; इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संसाधन;  शिक्षार्थी सहायता सेवा;  गवर्नेंस, नेतृत्व एवं प्रबंधन, एवं संस्थागत मूल्य एवं सर्वोत्तम प्रथाएं ।   

इस अवसर पर इग्नू के कुलपति प्रोफ़ेसर नागेश्वर राव द्वारा इग्नू मुख्यालय, क्षेत्रीय केंद्र एवं अध्ययन केंद्र के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों को बधाई दी।  उन्होंने कहा कि नैक द्वारा इग्नू को दिए गए इस उच्चतम ग्रेड के साथ समस्त विश्वविद्यालय परिवार को इस गुणवत्ता को भविष्य में बनाये रखने एवं श्रेष्ठ्तम शिक्षार्थी सेवाएं प्रदान करने का दायित्त्व भी स्वीकार करना होगा। 

इग्नू बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि में सभी अध्ययन केन्द्रो द्वारा शिक्षार्थी सेवाओं हेतु किये गए अनवरत प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान है।  उन्होंने कहा कि यह भारत में प्रथम बार हुआ है जब नैक द्वारा किसी दूरस्थ शिक्षा संस्थान का मूल्यांकन किया गया। नैक द्वारा दिए गए ग्रेड से समस्त इग्नू परिवार में गुणवत्ता बनाये रखने हेतु नयी ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। 
 
इग्नू का नैक द्वारा मूल्याङ्कन एवं बेहतरीन ग्रेड प्राप्त किया जाना सभी के लिए हर्ष का विषय है।  इस मूल्याङ्कन से आम जन मानस में दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के प्रति विश्वसनीयता एवं स्वीकार्यता बढ़ेगी, साथ ही अकादमिक एवं रोजगार के क्षेत्रों में भी दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के प्रति पुराने दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आएँगे। 
    
इग्नू का नैक द्वारा मूल्याङ्कन इग्नू के सभी शिक्षार्थियों के लिए भी गर्व का विषय है।  उन्होंने बताया कि इग्नू के समस्त कार्यक्रम यू जी सी से पहले ही मान्यताप्रात हैं, नैक की ग्रेडिंग से इनकी लोकप्रियता और बढ़ेगी। 

You cannot copy content of this page