नैनीताल पुलिस की सघन चैकिंग अभियान में गिरफ्तार हुआ एक युवक, स्कूटी से कर रहा था स्मैक की तस्करी, 16 ग्राम स्मैक हुई बरामद

ख़बर शेयर करें
नैनीताल :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा लोकसभा चुनाव एवं निष्पक्ष संपन्न कराए जाने/नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत निर्देशों का पालन करते हुए प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हरपाल सिंह के निर्देशन में चौकी प्रभारी मंगोली उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता व टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मंगोली चौकी से 120 मीटर आगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के पास नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति को अपनी स्कूटी वाहन से 16 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में धारा-8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page