अबीर गुलाल अकर है रौ छौ, काम चलाओ छारक पुडि़यन में होली कसिकै मनूनूं इन बखतन में

ख़बर शेयर करें

होली कसिकै मनूनूं इन बखतन में,

अबीर गुलाल अकर है रौ छौ,
काम चलाओ छारक पुडि़यन में
होली कसिकै मनूनूं इन बखतन में

अब आ जाओ बांके बिहारी, होली हो गयी हमारी तुम्हारी,

भागन से फागुन आयो री, मैं तो खेलूंगी श्याम संग

सात नम्बर रामलीला ग्राउंड में
होली महोत्सव में बच्चों और महिलाओं ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां

नव सांस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा द्वारा सात नम्बर रामलीला ग्राउंड में भव्य होली महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों की, महिलाओं की और बड़ों की बैठकी होली आयोजित की गयी।

समिति द्वारा युवाओं को सांस्कृतिक परम्पराओं से जोड़ने व दक्ष करने के उद्देश्य से पन्द्रह दिवसीय होली गायन प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत व सचिव पी.सी. पाण्डे के नेतृत्व में प्रशिक्षित 21 बच्चों द्वारा होली समारोह में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं। साथ ही एशडेल स्कूल की शिक्षिका लता रावत के मार्गदर्शन में 9 बालिकाओं के दल ने नृत्य व गायन प्रस्तुत किया।

अपराह्न में महिलाओं की होली में दीपा पाण्डे, नीमा जोशी, सुमन पन्त, रमा पाठक, रेनू जोशी, ज्योति भट्ट, गीत नैनवाल, निर्मला पाण्डे, चित्रा पंत, जया बिष्ट, आशा बिष्ट, बीना चन्दोला, वैशाली महर, आशा चन्दोला, कमला बुडलाकोटी, रमा बिष्ट, किरन पाण्डे, दीपा शुक्ला, लीला जोशी, ममता जोशी आदि के नेतृत्व में गायन के विविध रंग प्रस्तुत किये गये।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षिका लता रावत को प्रतीक चिह्वन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
होली महोत्सव के आयोजन में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के अध्यक्ष खुशाल रावत, सचिव पी. सी. पाण्डे सहित संतोष पंत, महावीर बिष्ट, विपिन पंत, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, इन्द्र सिंह रावत, प्रकाश चन्दोला, दीपक जोशी, हिम्मत सिंह, चन्दन जोशी, दिनेश जोशी, मोहन जोशी, विनोद चन्दोला, ललित पाण्डे, निधी जोशी, राजेश जोशी, गणेश लोहनी, कमल बिष्ट, नीरज डालाकोटी, महेश चन्द्र तिवारी, कुंवर सिंह रावत, चारू पंत, महेश बोहरा, शमशेर सिंह, प्रशान्त दीक्षित सहित विकास बडोला, नितिन चन्दोला, नीरज बिष्ट आदि ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रमों का संचालन डा० हिमांशु पाण्डे द्वारा किया गया।

एशडेल की टीम में लता रावत के नेतृत्व में भावना आर्या, दीपिका, पूजा, सुमन, निशा, गीता, भावना, भारती व महिमा बिष्ट ने प्रतिभाग किया।
जबकि कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से निर्मल जोशी, दीपिका, अंजली फर्त्याल, मीनाक्षी, संस्कार पाण्डे, हर्षित, कृष्णा बिष्ट, कविता,माही, भूमिका, विद्युत, पियूष, जतिन, अंजली, मालविका, कोमल, साक्षी, गरिमा, कार्तिक, गंगा, तनुजा व रितिका को पुरस्कृत किया गया।

You cannot copy content of this page