(बड़ी खबर)- अखबार बचाओ आंदोलन में अध्यक्ष के रुप में प्रतिनिधित्व करते हुए सार्थक परिणाम किया हासिल- अखिलेश चन्द्र शुक्ला

ख़बर शेयर करें

अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र शुक्ला आज 74 वर्ष की जीवन यात्रा पूर्ण कर 75 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्ला ने समाचार सम्पादकों के हित संरक्षण हेतु अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया से अधिसूचित राष्ट्रीय संगठन) के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में अपनी अद्भुत कार्यशैली एवं विद्वता से समय समय पर अपनी सार्थक पहल के माध्यम से अनेकों गम्भीर समस्याओं को निस्तारित करवाने में अहम भूमिका निभाई है । अखबार बचाओ आंदोलन में भी अध्यक्ष के रुप में प्रतिनिधित्व करते हुए सार्थक परिणाम हासिल किया। शुक्ला की कलम संस्कृत, हिन्दी एवं अंग्रेजी तीनों विषय में सिद्ध हस्त है पत्रकारिता जगत के पुरोधा की श्रेणी में गिने जाने वाले शुक्ला का मार्गदर्शन एवं सानिध्य हम सभी का सौभाग्य है आपके प्रतिनिधित्व में अखिल भारतीय समाचार-पत्र एसोशिएशन आज भारत के शीर्षस्थ संगठन के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ। आपकी अद्भुत कार्यक्षमता एवं व्यक्तित्व ही हम सभी संगठन परिवार के लिए प्रेरणादायक है हम सभी आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हैं। आपका प्रेम स्नेह हम सभी को सदैव यूं ही मिलता रहे, हम सदैव आपकी मनस्विता की कामना करते हैं। आपको संगठन परिवार की तरफ़ से जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page