विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव के अन्तर्गत पंचायत घर जंगलियागांव में‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव के अन्तर्गत पंचायत घर जंगलियागांव में‘जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.हरीश पंत द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती,पेयजल/जल जीवन मिशन,लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग,कृषि विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग, लघु सिचंाई,उडेरा,खाद्य आपूर्ति,उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचाया गया।

शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शांति मेहरा, ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही ।

शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page