अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन

ख़बर शेयर करें

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार दीप जोशी का निधन हो गया है वह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उपचार करवा रहे थे देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली सभी जगह शोक जताया जा रहा है

दीप जोशी लंबे समय से अल्मोड़ा में अमर उजाला की ब्यूरो प्रभारी रहे हैं उन्होंने 1992 में भीमताल से अमर उजाला के लिए काम शुरू किया था हल्द्वानी कार्यालय में कुछ वर्ष तक रहने के बाद उन्हें ब्यूरो प्रभारी बनाकर अल्मोड़ा भेज दिया गया

पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया था उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया जहां कल रात 12:00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली दीप अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ एक पुत्र को छोड़कर चले गए हैं

उनके निधन पर मीडिया कर्मी के साथ ही क्षेत्र के तमाम जन संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक जताया है

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page