DM ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी टीम हल्द्वानी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए इस घर दी गई दबिश

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी टीम हल्द्वानी द्वारा शनिवार को अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए फतेहपुर,लामाचौड़ गोलापार, दौलतपुर क्षेत्र में भी दबिश की गई।
कार्यवाही के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से कुल
65 टेट्रा पैक देशी शराब,
42 पव्वा अंग्रेजी शराब,
156 पाउच कच्ची शराब
बरामद की गई।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह,
उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार
प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर, महेश
आबकारी सिपाही राहुल, शीतल मौजूद रहे।
अवैध मदिरा के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page