एक तरफ जागरूकता अभियान और दूसरी ओर नशा तस्करों के बुरे इरादों पर लगाम, नैनीताल पुलिस का यही है पैगाम

ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस द्वारा “नशामुक्त जनपद” बनाने के लिए जिले में नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में आज दिन सोमवार 08 अगस्त को राजवीर सिंह नेगी थानाध्यक्ष कालाढूंगी के निर्देशन में एक टीम ने चलाया जागरूकता अभियान और दूसरी टीम ने लगाई नशा तस्करी पर लगाम जिसमें उ0नि0 नीशू गौतम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले स्कूलो में नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर स्कूलो में जागरुकता अभियान चलाया गया । उ0नि0 गगनदीप सिंह व थाना कालाढूंगी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान ऑक्सीजन प्लांट गुलजारपुर बंकी के अभियुक्त पारस आर्य पुत्र गणेश राम निवासी गुलजारपुर बंकी, थाना कालाढूंगी के कब्जे से 60 पाऊच अवैध कच्ची शराब मय वाहन मोटरसाइकिल संख्या UK04 H 4531 Honda shine सहित गिरफ्तार कर थाना कालाढूंगी पर FIR NO -135/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। उप निरीक्षक नीशू गौतम व थाना कालाढूंगी पुलिस द्वारा गुलजारपुर बंकी रामलीला ग्राउंड को जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास के एक व्यक्ति को 42 पाऊच अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी पर FIR NO 136/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मीडिया सैल हल्द्वानी
जनपद नैनीताल।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page