बी.एड, एम.एड, एलएल.बी.और एलएल.एम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 जून तक कर सकते ऑनलाइन आवेदन

ख़बर शेयर करें

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय के अंतर्गत संचालित बी.एड एवं एम.एड प्रथम सेमेस्टर तथा विधि संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम एलएल.बी. प्रथम सेमेस्टर और एलएल.एम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। यह जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने दी है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में उपलब्ध पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से 24 जून, 2022 तक प्रवेश परीक्षा के लिये पंजीकरण/ आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट देख सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा नियंत्रक प्रो.जोशी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 स्नातक द्वितीय सेमेस्टर (समस्त संकाय) तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर (समस्त संकाय) पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है तो वह संबंधित परिसर/महाविद्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय परीक्षा अनुभाग को आवेदन प्रेषित कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page